In MQArticle

क्या जिंदगी इसी का नाम है? | what is life in Hindi

क्या कभी आपने सोचा है कि जिंदगी क्या है ? क्या जिस तरह से हम जी रहे हैं यही जिंदगी है ? क्या सच में जो जिंदगी को हम समझते हैं वही जिंदगी है ? क्या कभी आपने खुद से यह सवाल किए हैं? मुझे लगता है आप लोगों में से कुछ चंद लोगों ने यह सवाल अपने आपसे किये होंगे | तो चलिए आज इस पर एक बार विचार करते हैं|


आपके नजरिए में सुबह जल्दी उठना भागते दौड़ते तैयार होना और नाश्ता करके ऑफिस पहुंचना और दिन भर ऑफिस में काम करके रात को थके हारे घर लौट कर खाना खाकर चादर तान कर सो जाना है, कुछ इसी तरह बहुत से लोग तो सालों से काम किये जा रहे हैं| उन्होंने कभी भी नहीं सोचा होगा कि क्या जो वह कर रहे हैं सचमुच यही उनकी जिंदगी का मकसद है? क्या इसे ही जिंदगी जीना कहते हैं?
      ज्यादातर लोग बेवजह या पैसे के पीछे भागे चले जा रहे हैं उन्हें खुद नहीं पता कि आखिर कर क्या रहे हैं? फिर भी दौड़ में लगे हुए हैं, पता नहीं लोग कुछ सोचते समझते भी हैं या नहीं|   दोस्तों! जरा रुको और सोचो | जिंदगी खुदा का दिया हुआ नयाब तोहफा है| इसे बेवजह बर्बाद ना करो | सोचो क्या सच में जो आप कर रहे हो, उसके लिए आप बने हो| अपने जीवन के मकसद को पहचानो |अपनी पहचान को खोज और उस मार्ग प्रशस्त हो जो आपके लिए उचित है या बना है|   हमारी सफलता हमारे जिंदगी जीने के तरीके पर निर्भर करती है | मान लो आपका रुझान कंप्यूटर में ज्यादा है आप घंटों कंप्यूटर पर काम करके भी नहीं थकते| लेकिन अपने करियर को कंप्यूटर के क्षेत्र में ना बनाते हुए कपड़ा उद्योग में अपने करियर को तलाशें | ऐसे में आपके सफल होने की संभावना कम है, ऐसे ही बहुत सारे लोग अपनी रुचि से अलग दूसरे क्षेत्रों में सफलता को तलाश रहे ह या कहूं  परिस्थितियों से जूझ रहे हैं| जब वह आपका पसंदीदा क्षेत्र है ही नहीं तो आप उसमें सफल कैसे हो सकते हैं| ऐसे लोगों को हमेशा अपने आप से शिकायत होती है कि वह सफलता की बुलंदियों को क्यों नहीं छुपा रहे हैं|

         तेरी सफलता की कुंजी है तेरी रुचि 

       इसलिए अपनी जिंदगी को अपने उसूलों पर जियो वरना जिंदगी भर अपने आप से शिकायत करते रहोगे| हमारे जीने का तरीका हमारे कल का निर्णय करता है |आज चाहे जो परिस्थितियां हो लेकिन कभी अपने रास्ते से मत भटको | यदि आज तुम्हारे पैर लड़खड़ा गए तो कभी भी अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाओगे |एक बात हमेशा याद रखना रास्ते बदलना लेकिन मंजिल  नहीं |
         हमसे बहुत सारे लोगों की उम्मीदें, प्यार, रिश्ते और भी बहुत कुछ जुड़ा हुआ है हमें उन सब का ध्यान रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए | सिर्फ किसी एक चीज के पीछे भागने से हम उसे पा तो सकते हैं, लेकिन जब पीछे मुड़कर देखेंगे तो पाएंगे कि हमने इसके लिए बहुत बड़ी कीमत चुकाई है|
         मेरे नजरिए में, ''जिंदगी खुदा का एक अनमोल तोहफा है| जिसे खुदा ने हमें एक विशेष कार्य को करने के लिए दिया है|''
      हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण यह है कि उस विशेष कार्य को पहचाने और उसे अंजाम दें |अगर आप उस विशेष कार्यों को ना कर पाए तो उस खुदा को क्या मुंह दिखाओगे? आज ही सोचो कि आप इस दुनिया में क्यों हों?   बहुत से लोगों को खुदा ने दूसरों की मदद के लिए, बहुत से लोगों को कुछ अविश्वसनीय या अद्भुत कार्य के लिए तथा बहुत से लोगों को सुख शांति फैलाने जैसे अनेक कार्यों के लिए जिंदगी दी है|                      

  आपकी शुभकामनाओं के साथ आज यहीं तक आगे फिर कभी आपके सामने कुछ नया अवश्य पेश करूंगा|  आप लोगों से अनुरोध है कि अपने महत्वपूर्ण सुझाव कमेंट बॉक्स में जरूर दें|     

                  धन्यवाद  


  ©Mudassar Qureshi

Related Articles

2 comments:

Unknown said...

Engineer Na bne to ek achchhe writer jaroor bn sakte ho
Aap ki Hindi achchhi hai

Admin said...

Accha bhai shahb...

My Instagram