किसी के पास होने का अहसास होता है,
किसी का दिल में बसने का गुमान होता है;
किसी का धड़कनों मे चलने का अहसास होता है,
किसी का हर समय यादों में आना होता है,
किसी के लिए यह दिल हरपल बेचैन होता है,
किसी का दिल में बसने का गुमान होता है;
किसी का धड़कनों मे चलने का अहसास होता है,
किसी का हर समय यादों में आना होता है,
किसी के लिए यह दिल हरपल बेचैन होता है,
![]() |
| Image source - Internet |
किसी के हरपल जकड़े रहना का अहसास होता है,
किसी को पाने के लिए यह बावला मन हरपल हैरान परेशान रहता है;
किसी की खुशबू का कंधे पर अहसास होता है,
किसी को कागजों पर उतार देने को यह दिल मचलता है,
किसी को समय मे कैद करने का संकोच रहता है,
किसी के साथ आसमान मे गुमनाम होने को दिल बेताव रहता है,
किसी के साथ समुद्र की गहराई मापने का इंतजार रहता है,
किसी के साथ दुनिया के आखरी छोर पर एक अपरिचित इलाके में दुनिया बसाने का बस अब इंतजार रहता है,
बस अब उसके इकरार को दिल बेकरार रहता है,
कौन है वो.......
कौन है वो.........
छोड़ने को तैयार हूँ जिसके लिए दुनिया
वो आशिकी है मेरी
दिललगी है वो मेरी
जिंदगी है वो मेरी
और क्या हूँ बस जीवनसाथी है वो मेरी..
कौन है वो.........
छोड़ने को तैयार हूँ जिसके लिए दुनिया
वो आशिकी है मेरी
दिललगी है वो मेरी
जिंदगी है वो मेरी
और क्या हूँ बस जीवनसाथी है वो मेरी..
©Mudassar Qureshi

0 comments:
Post a Comment